बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और किशोरी की मौत से इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में युवती और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के मौत की जानकारी मिलने पर एसपी ने पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने युवती के अस्थि पंजर को पोस्टमार्टम के …

बहराइच। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में युवती और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के मौत की जानकारी मिलने पर एसपी ने पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने युवती के अस्थि पंजर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम दुविधापुर के मजरा माधवपुरवा निवासी शीला (19) पुत्री रंजीत की गुरुवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी को दे दी।

एसपी ने मामले का संज्ञान लेकर पुलिस को कार्यवाई के निर्देश दिया। इस पर रूपईडीहा पुलिस ने मृतक के अस्थि पंजर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने चोरी चुपके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र में हुई घटनाएं लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत

संबंधित समाचार