IPL 2022 : लड़की के गेटअप में दिखे सनराइजर्स हैदराबाद के ये खिलाड़ी, फैंस बोले- ‘सुंदरी और भुवनेश्वरी…’
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का अबतक का प्रदर्शन शानदार रहा है। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम ने अबतक आठ में से पांच मुकाबले जीत लिए हैं और वह अंकतालिका में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। इसी बीच प्लेयर जहां …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का अबतक का प्रदर्शन शानदार रहा है। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम ने अबतक आठ में से पांच मुकाबले जीत लिए हैं और वह अंकतालिका में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। इसी बीच प्लेयर जहां मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं वह बायो-बबल में भी जमकर एंजॉय कर रहे हैं।
.@BhuviOfficial's and @Sundarwashi5's acting chops were so terrific that they were hair-raising for @tripathirahul52. ??#OrangeArmy #ReadyToRise #TATAIPL pic.twitter.com/FTznmcVQo7
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 26, 2022
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से खिलाड़ियों की एक्टिंग का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भुवनेश्वर कुमार और वॉशिंगटन सुंदर लड़की के गेटअप में नजर आ रहे हैं। सुंदर राहुल त्रिपाठी को डेट करने पहुंचे हैं और उनके साथ भुवी भी नजर आए।
इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। सुंदर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘आपका नया जुनून’।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : कोच रोबिन सिंह को उम्मीद- बचे हुए मैचों में रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छा खेलेंगे
