बलिया को एक माह बाद मिला नया डीआईओएस, रावेन्द्र सिंह बघेल की हुई तैनाती
लखनऊ। बलिया जिले में पिछले माह यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीककांड के बाद शुक्रवार को नये जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के पद पर रावेन्द्र सिंह को तैनात कर दिया गया। अभी तक कार्यवाहक डीआईओएस के सहारे जिले का माध्यमिक शिक्षा विभाग चल रहा था। रावेन्द्र सिंह बघेल इससे पहले शाहजहांपुर जिले के डॉयट प्राचार्य …
लखनऊ। बलिया जिले में पिछले माह यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीककांड के बाद शुक्रवार को नये जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के पद पर रावेन्द्र सिंह को तैनात कर दिया गया। अभी तक कार्यवाहक डीआईओएस के सहारे जिले का माध्यमिक शिक्षा विभाग चल रहा था। रावेन्द्र सिंह बघेल इससे पहले शाहजहांपुर जिले के डॉयट प्राचार्य के पद पर तैनात थे।

बता दें कि बीते मार्च माह माह में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे, उस समय तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रहे बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था, उनके साथ 17 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गये थे। इस मामले में बृजेश मिश्रा अभी भी जेल में हैं।
यह भी पढ़ें:-बलिया: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों पर लगा NSA
