हल्द्वानी: पांच दिन बाद भी सुजल का नहीं लगा सुराग, परिजन एसएसपी से मिले
हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच दिन पहले लापता हुए सुजल का अभी तक पता सुराग नहीं लग पाया। बेटे की सकुशल बरामदगी के लिए परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई है। असम राइफल में कार्यरत प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी संजय कुमार का बेटा सुजल पांच दिन पूर्व अपनी मां गीता के साथ सुबह पांच बजे टहलने निकला …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच दिन पहले लापता हुए सुजल का अभी तक पता सुराग नहीं लग पाया। बेटे की सकुशल बरामदगी के लिए परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
असम राइफल में कार्यरत प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी संजय कुमार का बेटा सुजल पांच दिन पूर्व अपनी मां गीता के साथ सुबह पांच बजे टहलने निकला था। सुजल के पास मां का मोबाइल था। अचानक वह गायब हो गया। दस मिनट बाद ही मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने सुजल की तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
पुलिस मोबाइल लोकेशन तलाश रही थी और मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा। एक बार मोबाइल ऑन हुआ तो दिल्ली में लोकेशन ट्रेस की गई। मोबाइल फिर बंद हो गया। जिसके बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना कर दी है। पांच दिन बाद परिजन गुरुवार को एसएसपी पंकज भट्ट से मिला और सुजल को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। एसएसपी पंकज भट्ट ने परिवार को भरोसा दिया है कि जल्द सुजल को तलाश लिया जाएगा।
