रामपुर : माध्यमिक शिक्षा मंत्री का मूल्यांकन केंद्र पर छापा, हड़कंप
रामपुर, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबो देवी ने यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्र राजकीय रजा इंटर कालेज पर छापा मार दिया। मूल्यांकन केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री को देख हड़कंप मच गया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षकों को इशारा दिया कि परीक्षार्थियों का अहित नहीं होना चाहिए। मानक के अनुरूप बच्चों को …
रामपुर, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबो देवी ने यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्र राजकीय रजा इंटर कालेज पर छापा मार दिया। मूल्यांकन केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री को देख हड़कंप मच गया।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षकों को इशारा दिया कि परीक्षार्थियों का अहित नहीं होना चाहिए। मानक के अनुरूप बच्चों को नंबर देने पर जोर दिया। साथ ही कहा जिनका हस्तलेखन अच्छा है उसे एक नंबर अतिरिक्त जरूर दें।
भारतीय जनता पार्टी के शिविर में शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाबो देवी उत्सव पैलेस में पहुंची थीं।
इसी बीच उन्हें पता चला कि राजकीय रजा इंटर कालेज में यूपी बोर्ड के मूल्यांकन केंद्र संचालित हो रहा है। लिहाजा उन्होंने अपना काफिला दोपहर करीब 12:30 बजे मूल्यांकन केंद्र की ओर मुड़वा दिया। उनका काफिला एकदम मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। करीब 15 मिनट रुककर 12:45 बजे वह वहां से रवाना हो गईं। मूल्यांकन केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने तमाम सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने परीक्षकों से कहा कि परीक्षार्थियों का अहित नहीं होना चाहिए इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं में मानक के अनुरूप नंबर देने पर जोर दिया। कहा कि इस बार बच्चों की सुंदर हस्त लेखन के लिए एक नंबर अतिरिक्त देने के आदेश कर दिए गए हैं। परीक्षकों से कहा है कि अच्छे राइटिंग वाले बच्चों को अतिरिक्त अंक जरूर दिया जाए। जिन बच्चों की लेखनी सुंदर हो उन्हें अतिरिक्त नंबर दिए जाएं। इस अवसर पर उप नियंत्रक मूल्यांकन केंद्र डा. अरविंद गौतम, सुभाष भटनागर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- डेढ़ साल से गैरहाजिर चल रहे जौनपुर जिला अस्पताल के दो डॉक्टर निलंबित
