लखीमपुर/खीरी: पति ने बदला जेंडर तो जेठ ने महिला को बनाया हवस का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। शहर निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने जेंडर बदला लिया है। परिवार को सहारा देने का झांसा देकर जेठ ने उसने अपनी हवस का कई बार शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसे बहाने से दिल्ली ले गया और वहां भीख …

अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। शहर निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने जेंडर बदला लिया है। परिवार को सहारा देने का झांसा देकर जेठ ने उसने अपनी हवस का कई बार शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसे बहाने से दिल्ली ले गया और वहां भीख मंगवाई। किसी तरह से महिला जेठ के चंगुल से छूटकर लखीमपुर पहुंची महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस के टरकाने पर वह एसपी दफ्तर गई, लेकिन एसपी के न मिलने पर वह मायूस होकर लौट गई।

शहर निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें 10 साल का बड़ा और करीब चार साल का छोटा बेटा है। पति ने अपना जेंडर चेंज बदल दिया और उसे दिल्ली में दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया। दोनों बच्चों और महिला को सहारा देने का झांसा देकर जेठ ने कई महीनों तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। यही नहीं पढ़ी लिखी पत्नी महिला से दिल्ली की सडकों पर भीख तक मंगवाई। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दो महीने तक दुष्कर्म किया। जेठ की प्रताड़ना और यातना झेल रही महिला ने जेठ की करतूतों की शिकायत दिल्ली के महारानीबाग पुलिस से की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसका साथ नहीं दिया। जैसे तैसे पीड़ित महिला जेठ के चंगुल से निकली और दिल्ली से भागकर लखीमपुर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली अपनी बुआ के साथ रहने लगी।

एसपी दफ्तर पर मौजूद महिला ने बताया कि 28 अप्रैल को वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। उसकी तलाश करते हुए रास्ते में जेठ आ धमका। उसको अपने साथ ले जाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। धमकी दी कि अगर साथ नहीं चलोगी तो दोनों बच्चों को जान से मार देंगे। उसके चीखने चिल्लाने पर गुजर रही एलआरपी चौकी पुलिस के सिपाहियों ने आरोपी जेठ को पकड़ लिया और पकड़ कर चौकी ले गई। वहीं पीड़ित महिला अपनी आप बीती बताने सदर कोतवाली पहुंची, जहां महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली सदर कोतवाली पुलिस ने भी महिला का साथ नहीं दिया बल्कि घण्टों तक सदर कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क में बैठाए रखा और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे नाराज पीड़ित महिला शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंची, लेकिन एसपी के न होने पर मायूस होकर वापस लौट गई।

चौकी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला आरोपी जेठ
महिला ने बताया कि शारीरिक शोषण से परेशान होकर जब उसने विरोध किया तो जेठ ने दो महीने तक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। चार साल पहले वह एक दिन अपनी सास की सहायता से किसी तरीके से दिल्ली से लखीमपुर आई और अपनी बुआ के घर रहकर प्राइवेट नौकरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। महिला ने बताया कि पुलिस जेठ को पकड़कर पुलिस चौकी एलआरपी लाई थी, जहां शाम तक बैठा रहा जेठ पुलिस की कस्टडी से भाग निकला।

लापरवाहीः पांच घंटे बैठी रही महिला, फिर भी कार्रवाई शून्य
पीड़ित महिला ने बताया कि गुरुवार को आरोपी जेठ के चौकी पर पकड़ कर ले जाने के बाद वह सदर कोतवाली पहुंची और वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक को भी पूरी बात बताई। प्रभारी निरीक्षक ने उसे महिला हेल्प डेस्क पर भेज दिया। जहां वह करीब पांच घंटे तक बैठी रही, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। पीड़ित महिला प्रताड़ित करने वाले उस्के जेठ की गिरफ्तारी और न्याय पाने के लिए दर दर भटक रही है।

संदीप सिंह, सीओ सिटी-
मामला मेरी जानकारी में नहीं है। प्रकरण की जानकारी कर ही कुछ बता पाएंगे। यदि महिला कोई शिकायत लेकर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कस्टडी से आरोपी के जाने का आरोप गंभीर है। इसकी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- मैगलगंज/खीरी: तेज रफ्तार रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौत

संबंधित समाचार