लखनऊ: अब मेट्रो में सफर नहीं कर सकेगा छेड़छाड़ का आरोपी
लखनऊ। छेड़खानी के आरोपी को अब लखनऊ मेट्रो में प्रतिबंधित कर दिया गया है। आरोपी कुलदीप सिंह चौहान का गो स्मार्ट कार्ड ब्लाक कर दिया गया है। मेट्रो परिसर में हुई घटना को देखते हुए यात्री सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। ज्ञात हो कि आलमबाग बस स्टैंड मेट्रो …
लखनऊ। छेड़खानी के आरोपी को अब लखनऊ मेट्रो में प्रतिबंधित कर दिया गया है। आरोपी कुलदीप सिंह चौहान का गो स्मार्ट कार्ड ब्लाक कर दिया गया है। मेट्रो परिसर में हुई घटना को देखते हुए यात्री सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ज्ञात हो कि आलमबाग बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन पर 26 अप्रैल को लिफ्ट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला आया था। लखनऊ मेट्रो के ऑपरेशन और सिक्योरिटी विभाग ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को पकड़ा गया। गो-स्मार्ट कार्ड की मदद से आरोपी का फोन नंबर निकाल कर पुलिस को दे दिया गया।
पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी को 48 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया। लखनऊ में मेट्रो शुरू होने के बाद पिछले 4.5 वर्षों में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को मेट्रो परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बदमाशों ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, तहरीर देने पर दबंगों ने की मारपीट
