उन्नाव : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लगाया माइक्रो डोनेशन अभियान कैम्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, उन्नाव के कार्यकर्ताओं ने शहर के आवास विकास कॉलोनी मे भाजपा की तरफ से चलाये जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान का कैम्प लगाकर आम जनमानस को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। जिसमे मुख्य अतिथि के नाते भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह उपस्थित …

उन्नाव। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, उन्नाव के कार्यकर्ताओं ने शहर के आवास विकास कॉलोनी मे भाजपा की तरफ से चलाये जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान का कैम्प लगाकर आम जनमानस को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। जिसमे मुख्य अतिथि के नाते भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि माइक्रो डोनेशन अभियान भाजपा का मह्त्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के तहत आम जनमानस आंशिक अंशदान करके पार्टी मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकता है। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना है।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुये कहा कि आम जनमानस नमो ऐप के माध्यम से 5 रुपया, 50 रुपया, 100 रुपया, 500 रुपया और 1000 रुपए तक का सूक्ष्म सहयोग करके पार्टी का हिस्सा बन सकता है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप बार एशोसियेशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह एवं धीरज सिंह, जिला मंत्री सुमित राना सोनी, जिला कार्य समिति सदस्य अनुभव त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष क्षितिज शुक्ल, नगर महामंत्री अमन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली युवा अटल संकल्प यात्रा

संबंधित समाचार