लखनऊ: ननद की फोटो एडिट कर भाभी ने किया वायरल, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अलीगंज में आपसी रंजिश में भाभी ने ननद की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर व्हाट्सएप स्टेट्स पर अपलोड कर दिया। इसके बाद शादी तुड़वाने की भी कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर अलीगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि भाभी रुचि से उसका …

लखनऊ। अलीगंज में आपसी रंजिश में भाभी ने ननद की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर व्हाट्सएप स्टेट्स पर अपलोड कर दिया। इसके बाद शादी तुड़वाने की भी कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर अलीगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि भाभी रुचि से उसका और मां का पारिवारिक विवाद हुआ था। अलीगंज थाने में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। भाभी ने आपसी रंजिश में अपने चाचा व परिचित राजू के साथ मिलकर उसकी एडिटेड अश्लील फोटो बनाकर गत 21 अप्रैल को व्हाट्सएप स्टेट्स पर अपलोड कर दी। दरअसल पीड़िता की एक युवक से शादी की बात चल रही है।

रुचि ने इस शादी को तुड़वाने के लिए ही पीड़िता की अश्लील फोटो वायरल की थी। अब रुचि पीड़िता के पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दे रही है। अलीगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत रुचि, धनीराम व राजू के खिलाफ पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पढ़ें- उन्नाव: महिला से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल, दारोगा सस्पेंड

संबंधित समाचार