साक्षी महाराज ने बसपा सुप्रीमो पर कसा तंज, कहा- मायावती जिंदा हैं तो बीजेपी के कारण नहीं तो सपा कब की मार डाली होती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। यूपी में बसपा सुप्रीमो मायावती के पीएम बनने की इच्छा जाहिर करने के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। पहले इसपर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जवाब दिया था। अब इसी मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी टिप्पणी कर दी है। साक्षी महाराज ने कहा कि आज अगर मायावती …

उन्नाव। यूपी में बसपा सुप्रीमो मायावती के पीएम बनने की इच्छा जाहिर करने के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। पहले इसपर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जवाब दिया था। अब इसी मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी टिप्पणी कर दी है।

साक्षी महाराज ने कहा कि आज अगर मायावती जिंदा हैं तो बीजेपी के कारण नहीं तो समाजवादी पार्टी कब की उनको मार डाली थी।

सपा प्रमुख ने कहा यह

इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि वह भी यही चाहते थे और पिछली बार (2019 आम चुनाव में) इसी लिए उनकी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। अखिलेश ने कहा कि अगर उनका गठबंधन जारी रहता, तो बसपा और डॉ भीम राव अंबेडकर के अनुयायियों ने देखा होता कि कौन प्रधानमंत्री बनता।

क्या बोली थी मायावती

बता दें कि इससे पहले मायावती ने कहा था कि वह यूपी की मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकती हैं, लेकिन देश का राष्ट्रपति बनने का सपना कभी नहीं देख सकती। जिसके बाद से ये बात पूरी राजनीति गलियारे में फैल गयी।

पढ़ें-बरेली: आज 10 मिनट तक होगा ब्लैक आउट, इज्जतनगर के आसपास रहेगा अंधेरा, सायरन भी बजेगा

संबंधित समाचार