आगरा: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। बीती रात को रकाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच दो बार मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी पवन को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल होने पर पुलिस ने …

आगरा। बीती रात को रकाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच दो बार मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी पवन को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।

बता दें कि रकाबगंज थाना क्षेत्र में गैंगस्टर में वांछित पवन पुत्र डालचंद निवासी अर्जुनपुरा पिछले 11 वर्ष से फरार था। देर रात में CIW की टीम और रकाबगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पवन को आगरा किला के पास पकड़ने की कोशिश की।

आरोपी पवन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पवन के पैर में जाकर लगी। वह घायल होकर वह गिर पड़ा। मौका मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सुबह पुलिस की अंबेडकर पुल पर बदमाश छुट्टन उर्फ धर्मेंद्र से मुठभेड़ हुई थी। उसके भी पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने 20 घंटे के अंतराल में यह दूसरी कार्रवाई कर बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। देर रात एसपी सिटी विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

पढ़ें- लखनऊ: गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी की सड़कों पर दहशत फैलाने वाला आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संबंधित समाचार