नाइजीरिया : सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, पांच घायल
लागोस। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य ओगुन में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ओगुन में फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स (एफआरएससी) के क्षेत्रीय कमांडर अहमद उमर ने संवाददाताओं को बताया कि एक बस चालक ने शुक्रवार को अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक …
लागोस। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य ओगुन में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ओगुन में फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स (एफआरएससी) के क्षेत्रीय कमांडर अहमद उमर ने संवाददाताओं को बताया कि एक बस चालक ने शुक्रवार को अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक ट्रक से जा टकराई।
उन्होंने कहा, ” दुर्घटना में पांच पुरुष घायल हो गए, जबकि छह पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने मोटर चालकों को चेतावनी दी कि वे अधिक गति या लापरवाही से वाहन न चलाएं, ताकि जान-माल की अनावश्यक हानि से बचा जा सके।
उ. कोरिया ने चीन के साथ निलंबित की रेलवे यातायात
सोल। उत्तर कोरिया ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए चीन के साथ रेल यातायात को निलंबित कर दिया है। योनहाप न्यूज एजेंसी ने उ. कोरिया के एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, “उत्तर कोरियन पार्टी के अनुरोध पर डांडोंग के अधिकारियों ने उ. कोरिया और चीन के बीच रेलवे कार्गो यातायात को निलंबित कर दिया है … श्रमिक और लोडर एक होटल में 14 दिवसीय क्वारंटीन पर हैं।” उ. कोरिया ने चीन के सीमावर्ती शहर डांडोंग में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बाद यह निर्णय लिया है। रेलवे यातायात कम से कम 14 दिनों के लिए निलंबित रहेगा।
ये भी पढ़ें : निजी जानकारी को सर्च इंजन से दूर रखने के लिए Google ने पेश किए नए विकल्प
