महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत में आया सुधार, लखनऊ मेदांता से ड‍िस्‍चार्ज होकर पहुंचे रामनगरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में सुधार के बाद उन्हें शुक्रवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया है। लखनऊ मेदांता के निदेशक डॉ। राकेश कपूर ने बताया कि उनको एम्बुलेंस से अयोध्या ले जाया गया है। अस्पताल की क्रिटिकल केयर टीम उनके अच्छे स्वास्थ्य …

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में सुधार के बाद उन्हें शुक्रवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

लखनऊ मेदांता के निदेशक डॉ। राकेश कपूर ने बताया कि उनको एम्बुलेंस से अयोध्या ले जाया गया है। अस्पताल की क्रिटिकल केयर टीम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ आयु की प्रार्थना करती है। महंत खुद को बेहतर महसूस कर रहे थे। वह लोगों से बातचीत भी कर रहे थे। गुरुवार को ही उनकी तबीयत में काफी सुधार देखा गया था। इससे पहले रविवार को अचानक तबीयत खराब होने पर महंत को भर्ती कराया गया था। महंत के गुर्दे और पेशाब संक्रमण निकला था।

महंत नृत्य गोपाल दास शुक्रवार को सायं अस्पताल से स्वस्थ हो वापस अपने आश्रम पहुंचे। बीते रविवार को उन्हें जांच के राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। उनके स्वास्थ्य को देखकर अस्पताल प्रशासन ने पांच दिनों तक एडमिट रखा।

पढ़ें-सीएम योगी ने अमित शाह से की मुलाकात, यूपी के हालात पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार