मुरादाबाद : युवती को लेकर किराएदार फरार, दो पर अपहरण की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद। किराए पर कमरा लिए युवक ने मकान मालिक की बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी युवती को बहलाकर भगा ले गया। युवती के पिता की तहरीर पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला ठाकुरद्वारा के एक गांव का है। यहां …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद। किराए पर कमरा लिए युवक ने मकान मालिक की बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी युवती को बहलाकर भगा ले गया। युवती के पिता की तहरीर पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला ठाकुरद्वारा के एक गांव का है। यहां के एक ग्रामीण के घर में बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव सिरयावाली चक निवासी सुरेश कुमार ने किराए पर कमरा लिया था। सुरेश कुमार ठाकुरद्वारा में कोचिंग करता था। आरोप है कि सुरेश ने ग्रामीण की बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। 26 अप्रैल की दोपहर ग्रामीण परिवार के के साथ गेहूं कटाने खेत गया था। उनकी बेटी घर पर अकेली थी। मौका पाकर सुरेश उनकी बेटी को अपने साथ ले गया।

आरोप है कि बिजनौर के कस्बा व थाना बढ़ापुर निवासी सुनील कुमार ने भी अपहरण में सहयोग किया है। गांव के कुछ लोगों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, मगर उन्होंने तमंचे दिखाकर ग्रामीणों को डरा दिया। इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी सुरेश व उसके साथी सुनील पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार