बांदा: BJP नेत्री श्वेता की मौत के बाद ऑडियो वायरल, आरोपी पति की सामने आई आपत्तिजनक बातें
बांदा। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर की मौत मामले में शुक्रवार को पुलिस ने उसके पति दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार किया था। वहीं शनिवार को एक ऑडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें दो शख्स देह व्यापार के सिलसिले में बात करते साफ सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में एक की आवाज दीपक सिंह की …
बांदा। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर की मौत मामले में शुक्रवार को पुलिस ने उसके पति दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार किया था। वहीं शनिवार को एक ऑडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें दो शख्स देह व्यापार के सिलसिले में बात करते साफ सुनाई दे रहे हैं।
ऑडियो में एक की आवाज दीपक सिंह की होना बताई जा रही है। आरोपी पति दीपक सिंह लड़कियों की डिमांड के लिए पैसा का सौदा करते हुए सुनाई दे रहा है। अमृत विचार वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपित पति दीपक को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दीपक पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी श्वेता को आए दिन गाली गलौज और जलील करता था। इसके कई वीडियो भी वायरल हुए हैं और दीपक सिंह ने श्वेता सिंह को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था।
पढ़ें- बांदा: भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर ने की आत्महत्या, पार्टी में शोक की लहर
