बाराबंकी: तीन मार्फिन शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जनपद की फतेहपुर थाना पुलिस ने तीन शातिर मार्फिन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से 550 ग्राम अवैध मार्फिन व दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों अल्ताफ पुत्र कयूम निवासी सुढ़ियामउ थाना रामनगर, रंजीत पुत्र हरिप्रसाद निवासी साढ़ीपुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर, मुन्ना पुत्र मुस्तफा …

बाराबंकी। जनपद की फतेहपुर थाना पुलिस ने तीन शातिर मार्फिन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से 550 ग्राम अवैध मार्फिन व दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों अल्ताफ पुत्र कयूम निवासी सुढ़ियामउ थाना रामनगर, रंजीत पुत्र हरिप्रसाद निवासी साढ़ीपुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर, मुन्ना पुत्र मुस्तफा निवासी हसनपुर टांडा थाना फतेहपुर बाराबंकी को रामनगर रोड कस्बा फतेहपुर के पटेल मार्ग से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि जल्द अमीर बनने की चाहत के चलते वह मार्फिन की छोटी-छोटी पुड़िया बना कर पीने वालों को बेच दिया करते थे।

पढ़ें-गोरखपुर: 11 साल के बच्चे के जज्बे को सलाम, दिल में छेद होने के बाद भी नहीं छूटा एक भी रोजा

संबंधित समाचार