बहराइच: जनसुनवाई कार्यक्रम में DM और SP ने सुनी समस्याएं, कहा- थाने पर आने वाली समस्या का हो निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया थाना परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी और एसपी की अध्यक्षता जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि थाने पर आने वाली समस्या का निस्तारण किया जाए। जिले के थाने और कोतवाली में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रिसिया में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस …

बहराइच। रिसिया थाना परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी और एसपी की अध्यक्षता जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि थाने पर आने वाली समस्या का निस्तारण किया जाए।

जिले के थाने और कोतवाली में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रिसिया में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी की ओर से फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। डीएम ने सोशल डिस्टेंस के तहत आए फरियादियों की समस्या सुनी।

उन्होंने थानाध्यक्ष रिसिया के साथ अन्य थाने के प्रभारी निरीक्षक निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर उसका संज्ञान लें। मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं। इस दौरान थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें- अयोध्या: DM ने कब्र से निकलवा कर किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

संबंधित समाचार