बहराइच: दूसरे समुदाय के लोगों से प्रताड़ित परिवार ने लगाया मकान और खेत बिक्री का पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के सराय जगना गांव निवासी एक परिवार ने दूसरे समुदाय के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके पीड़ित परिवार लोगों ने मकान और खेत बिक्री का पोस्टर हाथ में लेकर न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला बहराइ जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय …

बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के सराय जगना गांव निवासी एक परिवार ने दूसरे समुदाय के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके पीड़ित परिवार लोगों ने मकान और खेत बिक्री का पोस्टर हाथ में लेकर न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला बहराइ जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय जगना का है। जहां एक परिवार ने मकान और खेत की ब्रिकी करके पलायन करने का पोस्टर अपने घर पर लगा रखा है।

गांव निवासी राम धीरज, देशराज, राम संवारे, राम मिलन का कहना है कि गांव में सभी पूर्वजों के जमाने से बसे हुए हैं। लेकिन गांव में मुस्लिम समुदाय की आबादी 97 प्रतिशत होने के साथ ग्राम प्रधान भी मुस्लिम हैं। ऐसे में सभी का जीना हराम है। सभी का कहना है कि पूर्व में सपा सरकार में उनके पूर्वजों द्वारा लगाए गए आम के बाग का पेड़ बेच दिया गया था। अब ग्राम प्रधान द्वारा रंजिशन उन्हें परेशान किया जा रहा है।

बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में सभी के पास पलायन ही एक रास्ता बचा है। सभी ने मकान और जमीन बिक्री कर पलायन किए जाने की चेतावनी दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर सभी निवास करते हैं। पानी टंकी निर्माण के लिए तहसील प्रशासन द्वारा जमीन लिया गया है। जहां सभी निवास करते हैं, वहां मुस्लिम समुदाय के लोग निवास नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: प्रेमी से शादी की तो मायके वालों ने की तोड़फोड़, युवती समेत ससुरली पलायन को मजबूर

संबंधित समाचार