बहराइच: डीएम ने मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक को जारी किया नोटिस, अन्य को दी चेतावनी
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। टीकाकरण सत्र की समीक्षा के दौरान मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक के शिथिल कार्य पर नोटिस जारी किया साथ अन्य को चेतावनी दी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने की। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों …
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। टीकाकरण सत्र की समीक्षा के दौरान मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक के शिथिल कार्य पर नोटिस जारी किया साथ अन्य को चेतावनी दी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने की। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देष दिये गये कि कहीं पर भी टीकाकरण का औसत राज्य के औसत से कम नहीं होना चाहिए।
डीएम ने कहा कि जिन सीएचसी का औसत राज्य औसत से कम है प्रयास कर प्रगति में सुधार लाया जाय। बैठक में टीकाकरण सत्र की समीक्षा के दौरान मिहींपुरवा क्षेत्र में लॉजिस्टिक की उपलब्धता मानक के अनुरूप न पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीपुर डॉक्टर अनुराग वर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चित्तौरा, नवाबगंज, विशेवरगंज व बलहा में एचआईवी जॉच किट के अभाव में गर्भवती महिलाओं की जॉच प्रभावित होने के सम्बन्ध में डीएम द्वारा निर्देश दिया गया कि आवश्यकतनुसार लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की एच.आई.वी. जॉच की जाय।
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मानक के अनुसार डॉप्लर मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये ताकि मशीन के अभाव में किसी महिला एच.आर.पी. जॉच प्रभावित न होने पाये। उन्होंने नवजात शिशु देखभाल गृह भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सभी बीसीपीएम को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह मानक के अनुसार भ्रमण करें।
डीएम ने कहा कि मानक से कम भ्रमण पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव, राजस्व ग्राम गोद लेने वाले अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, डीटीएम, पीरामल स्वास्थ्य, जिला विशेषज्ञ कम्यूनिटी आउटरीच यूपीटीएसयू आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : डीएम-एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्या
