संभल : पति से कहासुनी के बाद फंदे पर झूली महिला, मौत
जुनावई,संभल,अमृत विचार। पति से कहासुनी होने पर महिला ने कमरे की दीवार में लगी खुंटी से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मायके वालों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जुनावई थाना क्षेत्र के …
जुनावई,संभल,अमृत विचार। पति से कहासुनी होने पर महिला ने कमरे की दीवार में लगी खुंटी से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मायके वालों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा राम रायपुर निवासी विजेंद्र सिंह की शादी एक वर्ष पहले कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव गौहत निवासी लाल सिंह की पुत्री श्वेता से हुई थी। श्वेता विजेंद्र की दूसरी पत्नी थी और पहली पत्नी से दो बेटियां भी हैं। शनिवार की सुबह विजेंद्र की श्वेता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद विजेंद्र घर से बाहर चला गया और श्वेता ने कमरे में बंद होकर दीवार में लगी खूंटी पर दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली।
देर तक श्वेता के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने कमरा के पास पहुंचकर आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो श्वेता फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और दुपट्टा खोलकर श्वेता को जमीन पर उतारा। परिजन आनन फानन में महिला को लेकर निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और मायके वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
ये भी पढ़ें : संभल : नशे में पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पिता ने लगा हत्या का आरोप
