मीडिया के क्षेत्र में इंटरनेट के प्रभाव से बदल रहा है परिदृश्य : प्रो. मुकुल श्रीवास्तव
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार व पत्रकारिता विभाग में ‘मास मीडिया में भविष्य की चुनौतियां’ विषय पर शनिवार को एक संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंचार के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इंटरनेट के प्रभाव से परिदृश्य बदल रहा है। …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार व पत्रकारिता विभाग में ‘मास मीडिया में भविष्य की चुनौतियां’ विषय पर शनिवार को एक संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व जनसंचार के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इंटरनेट के प्रभाव से परिदृश्य बदल रहा है। दर्शकों, पाठकों व श्रोताओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी के लिए समाचार तैयार करने की चुनौतियां बढ़ रही हैं।
मुख्यधारा की मीडिया के समक्ष सोशल मीडिया भी चुनौती बन रहा है। इसके लिए मुख्यधारा के मीडिया का सबसे बड़ा अस्त्र समाचारों की प्रस्तुति व भाषा विज्ञान विशेष है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी होने के कारण आपको हो रहे सामाजिक बदलाव पर पैनी दृष्टि रखनी होगी। क्या सही है? क्या गलत इसके निर्धारण का दायित्व मुख्यधारा की मीडिया का है।
डिजिटल मीडिया ने सभी क्षेत्रों में तकनीकी व समाचारों की प्रस्तुति के स्वरूप को बदल दिया है। विभाग के समन्वयक डॉ. विजयेन्दु चतुवेर्दी ने कहा कि मास मीडिया के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं अनंत है। इसके लिए छात्र छात्राओं को तकनीकी दक्षता के साथ समसामयिक विषय पर ज्यादा फोकस करना होगा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विवि में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन
