लखीमपुर-खीरी: डीजी साहब… रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 22 दिन से दौड़ रही दुष्कर्म पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निघासन-खीरी,अमृत विचार। महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस का रवैया काफी सुस्त रहता है, जिसके चलते महिला अपराधों में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। निघासन इलाके में भी एक दुष्कर्म पीड़ित महिला 22 दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी से लेकर थाने तक चक्कर काट रही है। महिला का आरोप है कि …

निघासन-खीरी,अमृत विचार। महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस का रवैया काफी सुस्त रहता है, जिसके चलते महिला अपराधों में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। निघासन इलाके में भी एक दुष्कर्म पीड़ित महिला 22 दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी से लेकर थाने तक चक्कर काट रही है। महिला का आरोप है कि दरोगा ने सत्ता के दबाव में आकर झूठी रिपोर्ट लगाई है। पीड़ित महिला ने आईजी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि गांव के एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। उसके घर वालों ने युवक की शादी दूसरी जगह से कर दी। इस पर महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच की बात कहकर उसे टरकाती रही। महिला का आरोप है कि आरोपी सत्ता के कुछ नेताओं का करीबी है।

इस वजह से पुलिस दबाव में है। पुलिस और ग्राम प्रधान उस पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उसने एसपी सहित कई अन्य उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन नतीजा शून्य निकला। पीड़ित महिला ने जब जन सुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस हरकत में आई, लेकिन सत्ता का दबाव होने के कारण हल्का दरोगा ने मनगढंत रिपोर्ट लगाते हुए दोषी युवक को बचाने का प्रयास किया है।

पुलिस की इस कारगुजारी से नाराज पीड़ित महिला ने 22 दिन बाद अब आईजी लखनऊ परिक्षेत्र लक्ष्मी सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। हल्का दरोगा दीपक राय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, जिसमें पता चला कि महिला के साथ दुष्कर्म की कोई भी घटना नहीं हुई है। इस प्रकरण में पुलिस कार्रवाई की जरूरत नहीं।

इसे भी पढ़ें-लखीमपुर/खीरी: पति ने बदला जेंडर तो जेठ ने महिला को बनाया हवस का शिकार

संबंधित समाचार