लखीमपुर-खीरी: डीएम साहब यहां नियमों को ताक पर रखकर हो रहा खनन
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। पिछले सालों में खनन को लेकर चर्चा में रहीं श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने डीएम को पत्र लिखा है। इस बार उन्होंने नियम विरुद्ध तरीके से कराए जा रहे सरवा शिवपुरी में खनन को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि खनन न रुका तो नदी की धारा मुड़ जाएगी और …
लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। पिछले सालों में खनन को लेकर चर्चा में रहीं श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने डीएम को पत्र लिखा है। इस बार उन्होंने नियम विरुद्ध तरीके से कराए जा रहे सरवा शिवपुरी में खनन को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि खनन न रुका तो नदी की धारा मुड़ जाएगी और गांवों का अस्तित्व समाप्त कर देगी।
विधानसभा श्रीनगर का फूलबेहड़ क्षेत्र अवैध खनन को लेकर हमेशा चर्चा में रहा है। जिसकी सत्ता उसके ही माफिया खनन कराने में शामिल रहे हैं। श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव भाजपा से लड़ा था और वह विधायक बनी थीं। विधायक बनने के बाद खनन को लेकर वह काफी चर्चा में रहीं थीं। दो साल पहले उनकी खनन को लेकर थाना फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर से काफी नोकझोंक हुई थी, जिसके ऑडियो भी जमकर सोशल मीडिया में वायरल हुए थे।
हालांकि तत्कालीन एसपी ने लगातार जारी एक के बाद ऑडियो वार में प्रभारी निरीक्षक को हटा दिया था। इसके बाद भी खनन को लेकर विधायक मंजू त्यागी का नाम लगातार चर्चा में लगा। विधानसभा 2022 का चुनाव जीतकर दोबारा विधायक बनी मंजू त्यागी इस बार खनन को लेकर काफी गंभीर हैं। बताते हैं कि हाल ही में उन्होंने बालू से भरी ओवरलोड पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी थी, लेकिन पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वैद्य मानते हुए छोड़ दिया था।
विधायक मंजू त्यागी ने डीएम को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरवा शिवपुरी में बालू खनन शर्तों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। पट्टे के लिए आवंटित प्लॉट के अलावा बाहरी भूिम पर भी पट्टेदार अवैध खनन कर रहे हैं। खनन निर्धारित गहराई तक न कर उससे चार से पांच गुना गहराई तक किया जा रहा है।
गहराई तक खनन होने से शारदा नदी की धारा मुड़ रही है। पिछले वर्ष भी पट्टेदार ने इसी प्रकार खनन किया था, जिससे नदी की धारा बदलने लगी थी। उनका कहना है कि इस बार पट्टेदारों ने अति कर दी है, जिससे नदी की धार बदलना निश्चित है। इससे बाढ़ आने पर गांवों को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने खनन की उच्च स्तरीय समिति गठित कराकर जांच कराने और करोड़ों की संपत्ति इकट्ठा करने वाले खनन माफियाअ ों से वसूली कराने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: मोहना नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूबे, एक की मौत
