बहराइच: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 20 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा, डीएम और एसपी ने लिया जायजा
बहराइच। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह से नौ में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा 20 केंद्रों पर आयोजित हुई। जिलाधिकारी और एसपी ने रिसिया में स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम व एसएसपी ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय, कीर्तनपुर, बहराइच की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों …
बहराइच। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह से नौ में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा 20 केंद्रों पर आयोजित हुई। जिलाधिकारी और एसपी ने रिसिया में स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम व एसएसपी ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय, कीर्तनपुर, बहराइच की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी।

विकास खण्ड रिसिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया का भ्रमण कर यहां पर संचालित प्रवेश परीक्षा का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों व शिक्षकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में प्रवेश परीक्षा हुई। कोरोना के नियमों का पालन सभी केंद्रों पर किया गया।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सहायक आयुक्त की देखरेख में सम्पन्न हुई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
