गोरखपुर: खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में डीडीयू की तुलिका मान को जूडो में मिला स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरू कर्नाटका में 23 मई से चल रही द्वितीय खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की जलवा कायम है। बॉक्सर शिल्पा के रजत पदक हासिल करने के अब जूडो में तुलिका मान ने शनिवार को स्वर्ण पदक हासिल किया है। 78 किलोभार वर्ग में तुलिका ने …

गोरखपुर। जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरू कर्नाटका में 23 मई से चल रही द्वितीय खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की जलवा कायम है। बॉक्सर शिल्पा के रजत पदक हासिल करने के अब जूडो में तुलिका मान ने शनिवार को स्वर्ण पदक हासिल किया है। 78 किलोभार वर्ग में तुलिका ने मैसूर विश्वविद्यालय की खिलाड़ी अ‌पूर्वा पाटिल को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। कुलपति प्रो राजेश सिंह ने तूलिका की उपलब्धि पर बधाई दी है।

क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष प्रो. विनीता पाठक ने बताया कि तुलिका ने पहले मैच में बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल, सेमीफाइनल मैच में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मैच अर्पूवा को पराजित कर चैंपियन बनीं हैं। गुरूकुल पीजी कॉलेज ददरी की छात्रा तुलिका ने इसके पूर्व कानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय टीम के मुख्य मैनेजर डॉ ब्रजेश कुमार को क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. दुर्गेश पाल , उपाध्यक्ष प्रो. शरद कुमार मिश्र , प्रो. विनय कुमार सिंह , खेल सलाहकार डॉ. आरएन सिंह , संयुक्त सचिव डॉ. एकता सोनकर एवं कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:-खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में गोरखपुर विश्वविद्यालय की बॉक्सर शिल्पा को मिला रजत

संबंधित समाचार