रायबरेली: रेलवे बोर्ड सदस्य डी.सी. शर्मा ने किया लालगंज कारखाना का दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, में शनिवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य (कर्षण एवं चल स्टाक) डी.सी. शर्मा ने फैक्ट्री परिसर का  दौरा किया। इसी दौरान उन्होंने सीएनसी रोबोटिक स्पाट वेल्डिंग मशीन का लोकार्पण, आरेडिका के महाप्रबंधक एवं पीसीएमई एस.एस.कलसी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। रेडिका  के महाप्रबंधक एस.एस.कलसी ने बताया कि सीएनसी रोबोटिक …

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, में शनिवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य (कर्षण एवं चल स्टाक) डी.सी. शर्मा ने फैक्ट्री परिसर का  दौरा किया। इसी दौरान उन्होंने सीएनसी रोबोटिक स्पाट वेल्डिंग मशीन का लोकार्पण, आरेडिका के महाप्रबंधक एवं पीसीएमई एस.एस.कलसी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। रेडिका  के महाप्रबंधक एस.एस.कलसी ने बताया कि सीएनसी रोबोटिक स्पाट वेल्डिंग  मशीन के उपयोग से समय, और श्रम की बचत होगी, जो वर्ष 2022-23 के कोच  उत्पादन के रेलवे बोर्ड द्वारा प्राप्त लक्ष्यों  को पूरा करने में यह मशीन मील का पत्थर साबित होगी।

इसी क्रम में सदस्य ने आरेडिका प्रशांति परिसर और एडमिन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों से वार्ता की एवं आरेडिका में चल रही विभिन्न योजना-परियोजनाओं की प्रगति को देखा साथ ही साथ क्वालिटी कंप्लेंट एवं अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही सदस्य ने फोर्जड व्हील प्लांट का दौरा किया एवं प्लांट में विकसित हो रहीं विभिन्न क्रियाकलापों का निरीक्षण किया तथा व्हील की आपूर्ति और गुणवत्ता से सम्बन्धित सुझाव दिये।

इस दौरा उनके साथ फोर्जड व्हील प्लांट के सीजीएम डॉ. श्रीनिवास एवं समीर हलधर मौजूद रहे। आरेडिका के विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सदस्य महोदय से मुलाकात की और विभिन्न सुविधाओं के विकास के लिए ज्ञापन दिया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अधिकारी ईडी शैलेन्द्र कुमार, एवं आरेडिका के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एन.डी.राव, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता संजय अग्रवाल एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक महेश कुमार सहित उच्च अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एनटीपीसी ऊंचाहार में गहराया कोयला संकट, डीआरएम ने कोयला परिवहन को लेकर किया निरीक्षण

संबंधित समाचार