सीतापुर: माफिया अतीक अहमद के करीबी हिस्ट्रीशीटर की तीन करोड़ की संपत्ति सीज
सीतापुर। जिले के महोली में हिस्ट्रीशीटर मुजीब अहमद का आलीशान मकान व महोली इलाके में स्थित उसके फार्म हाउस को पुलिस सीज कर चुकी है। जिसकी कीमत तीन करोड़ बताई जा रही थी। उसे गैंगस्टर एक्ट के अंदर सीज कर दिया गया था। अब इस कार्रवाई के बाद आज फिर सीतापुर पुलिस ने मुजीब की …
सीतापुर। जिले के महोली में हिस्ट्रीशीटर मुजीब अहमद का आलीशान मकान व महोली इलाके में स्थित उसके फार्म हाउस को पुलिस सीज कर चुकी है। जिसकी कीमत तीन करोड़ बताई जा रही थी। उसे गैंगस्टर एक्ट के अंदर सीज कर दिया गया था। अब इस कार्रवाई के बाद आज फिर सीतापुर पुलिस ने मुजीब की अपने नौकर के नाम बनाई गई 2 करोड़ 85 लाख की संपत्ति को सीज कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि मुजीब अहमद बाहुबली अतीक अहमद के करीबियों में से एक है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बाकायदा एनाउंस करवाया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत इस संपत्ति को डीएम के आदेश पर सीज कर तहसील प्रशासन को उसकी कब्जेदारी दिलवाई।
सिटी ASP डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा कि इस बार पुलिस ने मुजीब अहमद की उस संपत्ति को सीज किया है, जो उसने अपने नौकर गौरीशंकर के नाम पर सीतापुर के मुख्य मार्ग पर बनाई थी। पुलिस के अनुसार, यह सारी परिसंपत्तियां मुजीब ने अपने आपराधिक कृत्यों से पैदा की गई दौलत के बलबूते खड़ी की गई थी।
