UP में AAP शुरू करेगी ‘तिरंगा शाखाएं’, सांसद संजय सिंह ने कहा- शाखाओं में महान हस्तियों पर चर्चा होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं को देखते हुए अपनी नई शाखाएं लगाने का फैसला किया है। यह शाखाएं ‘तिरंगा शाखाएं’ होंगी। AAP के वरिष्ठ नेता और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वो नफरत की राजनीति करती है, इसके खिलाफ …

लखनऊ। यूपी में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं को देखते हुए अपनी नई शाखाएं लगाने का फैसला किया है। यह शाखाएं ‘तिरंगा शाखाएं’ होंगी। AAP के वरिष्ठ नेता और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वो नफरत की राजनीति करती है, इसके खिलाफ प्रदेश में AAP ‘तिरंगा शाखाएं’ शुरू करने जा रही है।

सिंह ने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति को प्रायोजित कर रही है, जिससे देश का संविधान कमजोर हो रहा है। अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो भारत अपनी पहचान खो देगा, इसे हर कीमत पर बचाना होगा।

शाखाओं में महान हस्तियों पर चर्चा होगी

सांसद ने कहा कि AAP की शाखाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं से उलट होंगी। तिरंगा शाखाओं में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को सुनाई जाएगी ताकि वो विभाजनकारी शक्तियों से सतर्क रहें। इसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, भगत सिंह और अशफाकउल्लाह खान जैसी महान हस्तियों पर चर्चा होगी।

छह महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा

उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा, एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख नियुक्त करने का काम शुरू होगा। अगले छह महीनों में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे। सिंह ने ये भी कहा कि पार्टी इस साल के अंत में उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी शहरी स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें-देश में गर्मी का सितम जारी, इस महीने गर्मी ने तोड़ा 112 साल का रिकॉर्ड

संबंधित समाचार