UP: तमंचे के बल पर किशोर के साथ किया सामूहिक कुकर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बागपत। प्रदेश के बागपत जनपद में दो व्यक्तियों ने एक किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म किया और उसे डरा धमका कर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और किशोर का मेडिकल टेस्ट कराया गया। यह मामला तीन दिन पहले का बताया जा …

बागपत। प्रदेश के बागपत जनपद में दो व्यक्तियों ने एक किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म किया और उसे डरा धमका कर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और किशोर का मेडिकल टेस्ट कराया गया।

यह मामला तीन दिन पहले का बताया जा रहा है, जहां पर 14 साल का लड़का खेत में अपने दोस्त के साथ खेल रहा था। इस दौरान किशोर ढिकोली बिजलीघर के नलकूप पर पानी पीने चला गया। वहां मौजूद दो युवकों ने उसे बुलाया और मारपीट कर तमंचे की नोक पर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित किशोर ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी घरवालों को दी और शनिवार को परिजनों से तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि एक 14 साल के लड़के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जा रही है।

पढ़ें-सीतापुर: माफिया अ​तीक अहमद के करीबी हिस्ट्रीशीटर की तीन करोड़ की संपत्ति सीज

संबंधित समाचार