रायबरेली: शोहदे की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी, कुछ दिन पहले कोतवाली में की थी शिकायत
रायबरेली। जिले में शोहदों का इस कदर आतंक है कि लड़कियों का जीना दुश्वार है। शनिवार को एक शोहदे की सरेआम पिटाई के बाद रविवार को शोहदे के आतंक और पुलिस के नकारात्मक रवैए के कारण एक लड़की को जान देनी पड़ गई है। शोहदे के आतंक से परेशान स्नातक छात्रा ने रविवार को अपने …
रायबरेली। जिले में शोहदों का इस कदर आतंक है कि लड़कियों का जीना दुश्वार है। शनिवार को एक शोहदे की सरेआम पिटाई के बाद रविवार को शोहदे के आतंक और पुलिस के नकारात्मक रवैए के कारण एक लड़की को जान देनी पड़ गई है। शोहदे के आतंक से परेशान स्नातक छात्रा ने रविवार को अपने घर में फांसी लगा ली है।
मामला जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के गांव सांडबरा का है। यहां की स्नातक छात्रा गीता पुत्री संतोष अवस्थी को गांव एक युवक आए दिन परेशान करता था। युवक इस कदर गीता के पीछे पड़ गया था कि उसका कालेज आना जाना मुश्किल हो गया था। छात्रा ने इस मामले में कुछ दिन पूर्व भदोखर थाना में एक शिकायती पत्र देकर शोहदे की शिकायत की थी। किंतु मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं थी। पुलिस के नकारात्मक रवैए और शोहदे के आतंक से परेशान छात्रा ने शनिवार की रात में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
रविवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो छात्रा का शव फांसी पर लटका देखकर सदमे में डूब गए। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। सीओ सिटी बंदना सिंह का कहना है कि युवती ने आत्महत्या की है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
पढ़ें-UP: तमंचे के बल पर किशोर के साथ किया सामूहिक कुकर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
