बहराइच: रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटा, चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा के सिलेटन गंज निवासी युवक को रविवार को लोगों ने रंजिश में जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। कोतवाली नानपारा क्षेत्र …

बहराइच। कोतवाली नानपारा के सिलेटन गंज निवासी युवक को रविवार को लोगों ने रंजिश में जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सिलेटनगंज निवासी रवि आर्या पुत्र सुक्खा की रंजिश पड़ोसी से चल रही है। रविवार को रंजिश में राजकुमार पुत्र छब्बा, संदीप, बबलू और पंकज कुमार ने लाठी डंडे से रवि की पिटाई कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सभी धमकी देते हुए फरार हो गए।

कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर पिता पुत्र समेत चार लोगों पर मारपीट, धमकी देने और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। एससी एसटी एक्ट की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव करेंगे।

पढ़ें-कानपुर देहात: महिला की हत्या कर घर से फरार हुआ भांजा, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार