बाराबंकी: शौच के लिए गई महिला से की अभद्रता, दर्ज हुआ नामजद मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रविवार सुबह कोतवाली हैदरगढ़ के एक गांव में शौच करने गई एक महिला से गांव के विपक्षियों ने अभद्रता की जिसका महिला ने विरोध किया और घर आकर परिवार जन को सूचना दी। महिला के ससुर ने विपक्षी रति पाल यादव के पुत्र सत्यदेव, परमानंद ,शिवानंद, रामानंद से शिकायत की। जिस पर आरोप है …

बाराबंकी। रविवार सुबह कोतवाली हैदरगढ़ के एक गांव में शौच करने गई एक महिला से गांव के विपक्षियों ने अभद्रता की जिसका महिला ने विरोध किया और घर आकर परिवार जन को सूचना दी।

महिला के ससुर ने विपक्षी रति पाल यादव के पुत्र सत्यदेव, परमानंद ,शिवानंद, रामानंद से शिकायत की। जिस पर आरोप है कि विपक्षियों ने एक साथ मिलकर सजीवन गौतम, उसकी पत्नी रघुराजा बेटे रोहित की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिससे तीनों लोगो को गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को लेकर सीएचसी हैदर गढ़ में भर्ती कराया है ।कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा का कहना है विपक्षियों ने महिला से शौच करने जा रही महिला से अभद्रता की है जिसको लेकर दोनों में मारपीट हुई है महिला के परिवार जन की तहरीर मिली है। उसे डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुरू हुई टोल टैक्स की वसूली, लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए गए तेरह टोल प्लाजा

संबंधित समाचार