अयोध्या: सरयू में बिहार निवासी युवक की डूबने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में राम नगरी अयोध्या में रविवार को सरयू नदी में बिहार के रहने वाले एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार परिवार के संग मंदिर दर्शन के लिये अयोध्या आये युवक की सरयू नदी में नहाते वक्त गहरे पानी में जाने की वजह से डूबकर मौत हो गयी। …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में राम नगरी अयोध्या में रविवार को सरयू नदी में बिहार के रहने वाले एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार परिवार के संग मंदिर दर्शन के लिये अयोध्या आये युवक की सरयू नदी में नहाते वक्त गहरे पानी में जाने की वजह से डूबकर मौत हो गयी। यह हादसा अयोध्या कोतवाली के लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र में हुआ।

कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय नागरिक और जल पुलिस की टीम ने पानी से युवक को निकाला। पुलिस द्वारा युवक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अजय गुप्ता पुत्र चंद्रभान गुप्ता निवासी बिहार के रूप में हुई है।

पढ़ें-अयोध्या: मुठभेड़ के दौरान दो चेन स्नैचर चढ़े पुलिस के हत्थे

संबंधित समाचार