अमेरिका के मिसिसिपी फेस्टिवल में गोलीबारी, एक की मौत, कई लोग घायल
जैक्सन (अमेरिका)। अमेरिका के मिसिसिपी में एक फेस्टिवल के दौरान की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हिंड्स काउंटी शैरिफ टायरी जोंस ने सोशल मीडिया पर बताया कि कई लोगों को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और मौके पर ही एक व्यक्ति की …
जैक्सन (अमेरिका)। अमेरिका के मिसिसिपी में एक फेस्टिवल के दौरान की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
हिंड्स काउंटी शैरिफ टायरी जोंस ने सोशल मीडिया पर बताया कि कई लोगों को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। जोंस ने कहा कि यह घटना मिसिसिपी में हुई जहां एक उत्सव का आयोजन किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें:- अचानक एंजेलीना जोली ने किया यूक्रेन का दौरा, बच्चों से की मुलाकात
