फर्रुखाबाद: कार-बाइक टक्कर में दो युवकों की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद । जिले के कमालगंज क्षेत्र में रविवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी लालू (18) अपने साथी कन्नौज जिले के कोतवाली गुरसहायगंज के नैनापुर निवासी प्रमोद कुमार (35) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी …

फर्रुखाबाद । जिले के कमालगंज क्षेत्र में रविवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर निवासी लालू (18) अपने साथी कन्नौज जिले के कोतवाली गुरसहायगंज के नैनापुर निवासी प्रमोद कुमार (35) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था कि फतेहगढ-कानपुर रोड पर रजीपुर रेलवे स्टेशन के पास उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गयी।

इस हादसे में घायल युवकों को कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दोनो काे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें-अयोध्या: सरयू में बिहार निवासी एक युवक की डूबने से हुई मौत

संबंधित समाचार