मुरादाबाद : नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में डीआईजी ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने रिपोर्ट मांगी है, क्योंकि आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की भूमिका को लेकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है। अब मामले की नए सिरे से जांच शुरू है। जबकि राजनीतिक मठों में मामले को लेकर खलबली मची है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने रिपोर्ट मांगी है, क्योंकि आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की भूमिका को लेकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है। अब मामले की नए सिरे से जांच शुरू है। जबकि राजनीतिक मठों में मामले को लेकर खलबली मची है।
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुंदरकी की ब्लाक प्रमुख के पति गुलाम जिलानी का नाम सामने आया है, जिसको लेकर पुलिस पशोपेश में है। करीब दो माह से यह मामला चर्चा में है। जबकि पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय के सामने धरना देकर मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा दिया है। पीड़िता ने शपथ पत्र देकर गुलाम जिलानी को सातवां आरोपी बताया है। उधर, पुलिस के जांच अधिकारी इस आरोप की छानबीन में जुटे हैं। पखवारे भर से पुलिस की भूमिका को लेकर पीड़िता जार-बेजार है। मामला मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग और डीजीपी तक पहुंचने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मची है।
पुलिस मुख्यालय से पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में छह लोगों को नामजद किया है व एक अज्ञात है। पुलिस द्वारा डींगरपुर की फैजवी को सेक्स रैकेट का मुखिया स्वीकार करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है, लेकिन वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब पीड़िता द्वारा सातवें आरोपी के रूप में भाजपा नेता गुलाम जिलानी का नाम सामने लाया गया है।
ब्लाक प्रमुख पति गुलाम जिलानी के मुद्दे पर राजनीतिक दलों में खलबली मची है। सपाई गुलाम जिलानी अब भाजपा के सदस्य हो गए हैं। अमृत विचार द्वारा इस प्रकरण पर पूछे गए सवाल पर गुलाम जिलानी ने पुलिस की जांच का हवाला देकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। बाद में बताया कि अभी मामले की जांच हो रही है। मैं परिवार के साथ बाजार में हूं। बाकी बातें घर पहुंचने के बाद बताऊंगा।
डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांगी गई है। मामले में जांच अधिकारी से भी पूछताछ की गई है। जांच बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। पुलिस पारदर्शी तरीके से काम करेगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : चांद रात पर सुबह तक होगी खरीदारी, महिलाएं घरों में करेंगी ईद की तैयारी
