पीलीभीत: स्टेशन के प्लेटफार्म पर पोल से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। रहस्यमय ढंग से एक दिन पहले लापता हुए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पोल पर फंदे से लटका मिला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाया गया। जिसके बाद शव …

पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। रहस्यमय ढंग से एक दिन पहले लापता हुए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पोल पर फंदे से लटका मिला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाया गया। जिसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी रामभरोसे के अनुसार उनका 23 वर्षीय पुत्र रिंकू शनिवार को घर से बिना बताए निकला था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। कई जगह तलाशा लेकिन कोई सुध नहीं मिली। दूसरे दिन रविवार सुबह तमाम लोग टहलने निकले थे। इस बीच रिंकू का शव सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पोल के सहारे दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला।

उसकी संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में घटना का शोर मच गया। तमाम राहगीर जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से जानकारी की गई। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को भी मौके पर बुला लिया गया। मगर, परिवार वाले भी मौत को लेकर कुछ अधिक नहीं बता पाए। पुलिस ने कार्रवाई की दिशा तय करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: गर्मी में घरों के आसपास दाना-पानी का रखें इंतजाम- वरुण गांधी

संबंधित समाचार