अयोध्या : सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात, रेल यात्री सुविधाएं बढ़ाने की हुई बात
अयोध्या। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद लल्लू सिंह ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान अयोध्या के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी व नई ट्रेनों के संचालन को लेकर वार्ता की। साथ ही रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा व अयोध्या कैंट से दिल्ली के मध्य चलने वाली ट्रेन का नाम श्रीराम …
अयोध्या। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद लल्लू सिंह ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान अयोध्या के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी व नई ट्रेनों के संचालन को लेकर वार्ता की। साथ ही रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा व अयोध्या कैंट से दिल्ली के मध्य चलने वाली ट्रेन का नाम श्रीराम अथवा अयोध्या एक्सप्रेस करने की मांग की।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मुलाकात के दौरान अयोध्या कैंट से रायबरेली 2.5 लाख करोड़ की लागत से नई रेल लाइन पर चर्चा हुई, जिसका सर्वे पूरा कर लिया गया है। अयोध्या कैंट स्टेशन का पुनर्निर्माण व सर्कुलेटिंग एरिया का विकास व सौंदर्यीकरण, अयोध्या स्टेशन के फेस-2 की स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारम्भ कराने जाने हेतु भी वार्ता की गयी।
इसके साथ में अयोध्या,अयोध्या कैंट से चित्रकूट इंटरसिटी ट्रेन, अयोध्या,अयोध्या कैंट से सीतामढ़ी,अयोध्या,अयोध्या कैंट से माता वैष्णौदेवी, अयोध्या,अयोध्या कैंट से जगन्नाथपुरी, अयोध्या,अयोध्या कैंट से द्वारिका गुजरात व अयोध्या,अयोध्या कैंट से नई दिल्ली तक नई ट्रेनों के संचालन की मांग की गई।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि रेलमंत्री ने अयोध्या से सम्बंधित कार्यों पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन परियोजना पर काम चल रहा है। अयोध्या रिंगरोड में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
