अयोध्या : बिहार से रामलला के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बिहार के मोतिहारी से अयोध्या आने वाली समर स्पेशल ट्रेन से 400 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को रामनगरी पहुंचा। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह बाबा के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं को भगवा गमछा भेंट करके स्वागत किया गया। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह के …

अयोध्या। बिहार के मोतिहारी से अयोध्या आने वाली समर स्पेशल ट्रेन से 400 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को रामनगरी पहुंचा। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह बाबा के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं को भगवा गमछा भेंट करके स्वागत किया गया। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह के गृह जनपद से व भाजपा के पदाधिकारी हैं।

बापूधाम मोतिहारी ट्रेन रविवार को अयोध्या स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का संचालन जल्द प्रारम्भ हुआ है। यात्री सरयू स्नान करके रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनकभवन समेत अयोध्या के मंदिरों में दर्शन पूजन किया। मोतिहारी से अयोध्या आने वाले भाजपा पदाधिकारियों में पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद कमलेश्वर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति भाजपा प्रमोद शंकर सिंह, जिला महामंत्री भाजपा डा लाल बाबू प्रसाद, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

स्वागत करने वालों में सुबोध चतुवेर्दी, अवनीश सिंह, डॉ. शिशिर कुमार मिश्रा, माधव सर्वोदय महाविद्यालय के प्राचार्य अभिनव मिश्रा, अश्वनी शुक्ला उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : देहरादून: हरिद्वार कुंभ और पूर्णागिरि मंदिर जाने वाली महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात

संबंधित समाचार