बरेली: अक्षय तृतीया पर विवाह और गृह प्रवेश के योग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 3 मई को रोहिणी नक्षत्र व शोभन योग में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस बार इस पर्व का संयोग विशेष माना जा रहा है। वैशाख शुक्ल तृतीया पर रवि योग के साथ ही दो ग्रह उच्च राशि में रहेंगे। दो प्रमुख ग्रह स्वराशि में होंगे। तिथि, वार, योग, नक्षत्र तथा ग्रहों की …

बरेली, अमृत विचार। 3 मई को रोहिणी नक्षत्र व शोभन योग में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस बार इस पर्व का संयोग विशेष माना जा रहा है। वैशाख शुक्ल तृतीया पर रवि योग के साथ ही दो ग्रह उच्च राशि में रहेंगे। दो प्रमुख ग्रह स्वराशि में होंगे।

तिथि, वार, योग, नक्षत्र तथा ग्रहों की श्रेष्ठ स्थिति में इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। इस शुभ संयोग पर विवाह के साथ ही गृह प्रवेश के योग भी रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग 50 वर्ष बाद बन रहा है, जो पूर्णतया मंगलदायी और सुखकारक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. रमाकांत दीक्षित के अनुसार अक्षय तृतीया जैसी संपूर्ण तिथि पर हर प्रकार के शुभ व मांगलिक कार्य करना श्रेष्ठ है। इस दिन खरीदारी के कार्य करने से लाभ मिलता है। सुबह जल से परिपूर्ण कलश पर फल रखकर दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

कालीबाड़ी स्थित काली माता मंदिर के पुजारी पं. बृजेश उपाध्याय ने बताया कि अक्षय तृतीया पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि, वृषभ तथा शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। वहीं दो ग्रह अपनी स्वयं की राशि में होंगे। शनि अपनी राशि कुंभ तथा बृहस्पति स्वयं की राशि मीन में परिभ्रमण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चार ग्रहों का अनुकूल स्थिति में होना अपने आप में विशेष है। आम जनमानस में ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव दोषों के निवारण तथा बाधाओं की निवृत्ति के रूप में सामने आएंगे।

शुभ मुहूर्त
इस वर्ष वैशाख माह के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि 3 मई सुबह 05.19 बजे से शुरू होगी। वह अगले दिन सुबह 7.33 बजे तक रहेगी। तृतीया तिथि दो दिन सूर्योदयकालीन रहेगी। हालांकि, स्नान, दान आदि कार्य मंगलवार को करना श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन मातंग योग भी बन रहा है।

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त
सुबह 09.08 से 10.46 बजे तक चर

सुबह 10.46 से 12.24 बजे तक लाभ
दोपहर 12.24 से 02.02 बजे तक अमृत
शाम 06.42 से 07.06 बजे तक गोधूली

ये भी पढ़ें-

बरेली: जब 18 की हो बेटी और 21 का हो बेटा तब ही करें कन्यादान

संबंधित समाचार