मुरादाबाद : मंगनी के बाद दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता, परिवार ने ट्विटर पर लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज रहित विवाह की बात करते हुए लड़की की गोद भराई कर दी। इसके तीन दिन बाद दहेज में कार, सोने की चेन और चार लाख रुपये मांगने लगे। इनकार पर शादी से साफ मना कर दिया। पीड़ित पक्ष ने महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। डीजीपी, डीआईजी और डीएम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज रहित विवाह की बात करते हुए लड़की की गोद भराई कर दी। इसके तीन दिन बाद दहेज में कार, सोने की चेन और चार लाख रुपये मांगने लगे। इनकार पर शादी से साफ मना कर दिया। पीड़ित पक्ष ने महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। डीजीपी, डीआईजी और डीएम मुरादाबाद को भी ट्वीट किया है।

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर उमर निवासी राहुल कुमार के अनुसार रजबपुर के गांव कालाखेड़ा निवासी धर्मेंद्र ने पाकबड़ा के गांव गुरैठा में निर्दोष की बेटी की गोद भराई की थी। इससे पहले लड़का पक्ष ने दो बार लड़की को देखने के बाद शादी के लिए सहमति दी थी। शादी की तैयारियां कर ली गईं थीं। कार्ड आदि बंट चुके थे। उस समय लड़के वालों ने दहेज की मांग नहीं की थी।

शादी 10 मार्च को तय की गई थी। आरोप है कि गोद भराई के तीन बाद लड़के वालों ने फोन करके बताया कि यदि आप शादी में कार, सोने की चेन और चार लाख रुपये दे सको, तभी हम शादी करेंगे। मांग पूरी करने से मना करने पर उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया।

पता चला कि लड़के वालों ने पहले भी एक लड़की के साथ ऐसा ही किया था। गोद भराई के बाद दहेज की मांग कर दी और फिर रिश्ता तोड़ दिया। आरोपियों की इस हरकत से लड़की पक्ष की मान मर्यादा और सम्मान को ठेस पहुंची है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। ताकि आरोपी किसी दूसरी लड़की और उसके परिवार के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ न कर सके।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: साढू पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

संबंधित समाचार