प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी बनाने के दिए संकेत, बिहार से कर सकते हैं शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार करने के बाद अब अपनी नई पार्टी बनाने का संकेत दिया है। प्रशांत किशोर ने सोमवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी …

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार करने के बाद अब अपनी नई पार्टी बनाने का संकेत दिया है। प्रशांत किशोर ने सोमवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज का 10 साल का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

आज मैं जब पन्ने पलटता हूं तो लगता है समय आ गया है कि असली मालिक के पास जाएं, यानी लोगों के बीच ताकि उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सके और “जन सुराज” के पथ पर अग्रसर हो सकें।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के अलावा कांग्रेस के लिए कई राज्यों में चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने ट्वीट में अपनी नई पारी की शुरुआत बिहार से करने का संकेत दिया है

इसे भी पढ़ें-

मां तुझे प्रणाम योजना के तहत करीब 200 लड़कियां जाएंगी वाघा बॉर्डर

 

 

 

संबंधित समाचार