एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल साइट recpdcl.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के पदों के …
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल साइट recpdcl.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मई निर्धारित की गई है।
बता दें इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 9 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के अनुसार होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को अपने साथ आधार कार्ड/डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट और 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट लाना होगा। अगर योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या समकक्ष में नियमित बीई / बीटेक होनी चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवारों के पास 10 साल से लेकर 13 साल तक का अनुभव होना जरूरी है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद इंटरव्यू के लिए कॉर्पोरेट कार्यालय, आरईसीपीडीसीएल आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी इंटरव्यू का आयोजन हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आरईसीपीडीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-
12वीं और ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
