बाराबंकी: भू माफियाओं के हौसले बुलंद, तालाबों पर कब्जा कर अतिक्रमणकारियों ने बना लिए मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर में स्थित कई तालाबों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा दिन प्रतिदिन अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय तहसील प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते भू माफियाओं के हौसले बुलंद है। नगर के मोहल्ला पचघरा, काजीपुर, नालापार उत्तरी, नालापार दक्षिणी, ब्रम्हणी टोला आदि वार्डों में सरकारी तालाब की जमीनें स्थित है। बाईपास रोड …

बाराबंकी। नगर में स्थित कई तालाबों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा दिन प्रतिदिन अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय तहसील प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते भू माफियाओं के हौसले बुलंद है।

नगर के मोहल्ला पचघरा, काजीपुर, नालापार उत्तरी, नालापार दक्षिणी, ब्रम्हणी टोला आदि वार्डों में सरकारी तालाब की जमीनें स्थित है। बाईपास रोड के दोनो तरफ तालाब स्थित है, धीरे धीरे करके जमीनों के लालची लोगों ने तालाबों पर ही अपना अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर लिया है, और तालाब की जमीनों का रकबा मौके पर कम हो चुका है। काजीपुर में बेलहरा मार्ग पर नहर के पहले जो तालाब था उसकी जमीन पर आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियां विद्मान हो चुकी है। लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है। यही नही इसी वार्ड में स्थित सैदुवा तालाब को पाट पाटकर लोगों ने पक्के मकान भी बना लिए है। यही हाल नालापार दक्षिणी स्थित तालाबों का है तालाबों का एरिया धीरे धीरे कम होता जा रहा है, और इन तालाबों पर अतिक्रमणकारियों का पक्का निर्माण होता चला जा रहा है।

मोहल्ला पचघरा में स्थित तालाब को धीरे धीरे पाटकर लोग अपने मकानों का एरिया बढाते चले जा रहे है। जिसके चलते तालाबों की परिधि संकुचित हो गई है। लेकिन तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक इन अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कोई नियमित अभियान नहीं चलाया जा रहा है जिसके चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुपालन में जल्द ही तालाबों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायेगा।

पढ़ें-बहराइच: अधिक भार के चलते जला ट्रांसफार्मर, पूरे बाजार की बिजली हुई गुल

संबंधित समाचार