मुजफ्फरनगर: शाहीन बाग से गिरफ्तार हैदर के ठिकाने पर छापेमारी में करोड़ों के ड्रग्स बरामद, विदेश से जुड़ रहे तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। शाहीन बाग से पकड़े गए ड्रग तस्कर हैदर के ठिकाने से छापेमारी में 150 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत करीब 900 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये हेरोइन गुजरात एटीएस ने बरामद की। एनसीबी ने शाहीन बाग के एक घर से गिरफ्तार किया था। उसके शाहीन बाग के …

मुजफ्फरनगर। शाहीन बाग से पकड़े गए ड्रग तस्कर हैदर के ठिकाने से छापेमारी में 150 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत करीब 900 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये हेरोइन गुजरात एटीएस ने बरामद की।

एनसीबी ने शाहीन बाग के एक घर से गिरफ्तार किया था। उसके शाहीन बाग के घर से 300 करोड़ कीमत की 50 किलो हेरोइन ,30 लाख कैश और 47 किलो दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। गुजरात एटीएस ने हैदर के मुजफ्फरनगर के घर के पास एक पड़ोसी के घर में छापेमारी की और 150 किलो हेरोइन बरामद की।

ज्ञानेश्वर सिंह,डीडीजी, एनआर,एनसीबी ने बताया कि हमने लक्ष्मी नगर से हवाला कारोबारी शमीम को गिरफ्तार किया है। जो कि ड्रग्स का पैसा दुबई में शाहिद को भेज रहा था। अब तक इस सिंडिकेट में कुल 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

इस सिंडीकेट के तार दुबई ,पाकिस्तान ,अफगानिस्तान और ईरान से जुड़े हैं। अटारी बॉर्डर और गुजरात में जो हेरोइन बरामद हुई है, ऐसा लगता है कि सबका सोर्स एक है इसलिए हमारी टीम गुजरात और अटारी बॉर्डर भी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करेगी।

पढ़ें- बरेली: स्मैक की सप्लाई देने जा रहा ड्रग तस्कर का भतीजा गिरफ्तार

संबंधित समाचार