अयोध्या: महिला अस्पताल में आग से बचाव की हुई मॉकड्रिल, दी गई जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अग्निसचेतक योजना के तहत सोमवार को जिला महिला अस्पताल में आग से बचाव के लिए मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल में अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने के दौरान किए जाने वाले बचाव की जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने सहयोगियों के साथ अस्पताल कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी। मॉकड्रिल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के …

अयोध्या। अग्निसचेतक योजना के तहत सोमवार को जिला महिला अस्पताल में आग से बचाव के लिए मॉकड्रिल हुई। मॉकड्रिल में अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने के दौरान किए जाने वाले बचाव की जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने सहयोगियों के साथ अस्पताल कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी।

मॉकड्रिल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अलावा राम प्रसाद पाण्डेय, सद्दाम हुसैन और अमन शुक्ला के द्वारा आग से बचाव के विषय में व्याख्यान दिया गया। अस्पताल कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण को चलाकर दिखाया गया। अग्निशमन विभाग के इस प्रशिक्षण शिविर की हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा प्रशंसा की गई।

इसी क्रम में जनपद के अन्य ब्लाकों में भी अग्निशमन कर्मियों द्वारा अग्निसचेतक अभियान के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम चल रहा है। उसके बाद चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पढ़ें- मुरादाबाद : मॉकड्रिल में कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था में मिली खामियां, दिए निर्देश

संबंधित समाचार