बहराइच: विहिप-बजरंग दल छोड़कर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ली सदस्यता
बहराइच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड मिहीपुरवा की टीम के सदस्यों ने रविवार को बैठक की। बैठक के बाद सभी ने संगठन छोड़कर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पार्टी की सदस्यता ली। मिहीपुरवा में रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें 20 समर्पित कार्यकर्ता और …
बहराइच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड मिहीपुरवा की टीम के सदस्यों ने रविवार को बैठक की। बैठक के बाद सभी ने संगठन छोड़कर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पार्टी की सदस्यता ली।
मिहीपुरवा में रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें 20 समर्पित कार्यकर्ता और बहनों ने अपने स्वेच्छानुसार संगठन को छोड़कर प्रवीण तोगड़िया के संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल में सदस्यता लिया।

साथ ही मिहींपुरवा ब्लॉक की नई टीम का गठन भी किया गया। जिसमें नवीन दायित्वों की घोषणाएं भी की गई। जिसमें नीलम यादव को दुर्गा वाहिनी ओजस्वीनी का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

अजीत राय को प्रखंड अध्यक्ष और ऋषि कांत श्रीवास्तव को प्रखंड महामंत्री, सोनू बाल्मीकि प्रखंड कार्यअध्यक्ष, पवन कुमार सोनी को उपाध्यक्ष, रमेश गौतम को प्रखंड मिहिपुरवा का राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष तथा हरिदर्शन गौतम को न्याय पंचायत झाला का खंड अध्यक्ष, अखिलेश यादव को नौबना का खंड अध्यक्ष व पप्पू यादव को प्रखंड मिहीपुरवा, मठ मंदिर अर्चित पुरोहित प्रमुख तथा लायक राम निषाद खंड न्याय पंचायत झाला का मंत्री बनाया गया। खंडों की नई टीम तैयार कर सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें-बलिया: NHAI के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे व्यापारी
