अयोध्या: वार्ड में गंदगी देख सफाई कर्मियों पर भड़के मेयर, दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सोमवार झारखंडी वार्ड के समस्त मोहल्ले व गलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के मिली खामियों को तत्कार दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान इलाके में गंदगी दिखने पर महापौर सफाई कर्मचारियों पर भी भड़क गए। वार्ड में पहुंचे महापौर ने देखा कि नालियां टूटी …

अयोध्या। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सोमवार झारखंडी वार्ड के समस्त मोहल्ले व गलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के मिली खामियों को तत्कार दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान इलाके में गंदगी दिखने पर महापौर सफाई कर्मचारियों पर भी भड़क गए।

वार्ड में पहुंचे महापौर ने देखा कि नालियां टूटी हुई थीं। सुलभ शौचालय में भी अव्यवस्थाएं दिखी। इस दौरान उन्होंने सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। रोड किनारे पड़े हुए कचरे को हटाने के भी आदेश दिए। वार्ड में सफाई व्यवस्था उचित ना मिलने पर महापौर सफाई कर्मियों व कर्मचारियों से काफी नाराज हुए। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई की हिदायत दी। ऋषिकेश ने कहा कि स्वच्छता के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई पर लापरवाही न बरती जाए।

ऐसा करने पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। केयर सिंह यादव डेरी वाले की गली में रोड पर अतिक्रमण देख तत्काल चालान काटने के आदेश दिए। इस दौरान पार्षद बृजेंद्र बहादुर सिंह, नामित पार्षद रीना द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, अपर नगर आयुक्त हरिश्चंद्र सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या : शिक्षकों के बैंक खाते में जाएगा परीक्षा ड्यूटी का पारिश्रमिक, रोजाना ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

 

संबंधित समाचार