लखनऊ: ईद पर्व को लेकर बनारसी सेवईं की बाजारों में धूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ईद उल फितर त्योहार राजधानी में कल यानी मंगलवार को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जायेगा। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम धर्म के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दो साल कोरोना का असर असर ईद के त्योहारा पर भी देखने को मिला था, लंबे अरसे बाद लोगों को …

लखनऊ। ईद उल फितर त्योहार राजधानी में कल यानी मंगलवार को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जायेगा। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम धर्म के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दो साल कोरोना का असर असर ईद के त्योहारा पर भी देखने को मिला था, लंबे अरसे बाद लोगों को इस वायरस से थोड़ी राहत मिली है, कड़ी धूप व गर्मी से बेहाल लोग बजारों में दिन के समय कम सुबह व शाम को खरीदारी के लिए ज्यादा पहुंच रहे हैं। हालांकि बढ़ती हुई मंहगाई की मार इस त्योहार पर भी देखने को मिल रही है।

रमजान उल मुबारक माह का यह महीना बीतने को है,कल ईद है। इस अवसर पर राजधानी से लेकर ग्रामीणांचल के बाजारों में ईद पर्व को लेकर काफी रौनक है। छोटी बड़ी दुकानों पर लोग अपने मनपसंद सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। ईद पर्व पर विशेष पकवान बनाने वाले सेवई की खरीदारी विशेष तौर पर की जा रही है।

बाजार में इन दिनों कई बा्रंड की सेवई बिक रही है। जिसमें बनारसी सेवई की मांग ज्यादा बतायी जा रही है। निशातंगज बाजार के हाजी साहब सेंवई वाले बताते हैँ कि बनारसी सेवई को हर शख्स पसंद करता है। लोग एक दूसरे को उपहार स्वरूप देने के लिए भी इस सेवई का उपयोग करते हैँ। वह बताते हैँ कि यह सेवई देखने में तो सुन्दर लगती ही है,साथ ही स्वाद में भी इसका कोई जवाब नहीं।

मंहगाई का दिख रहा असर

दुकानदार जावेद बताते हैँ कि मंहगाई का साफ असर इस बार ईद के त्योहार पर देखा जा सकता है,लोग खरीदारी कर रहे हैं,लेकिन पहले जैसी स्थिति नहीं है,आदमी जितना कमा रहा है,उतना तो खा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Eid Mubarak 2022 Wishes: ईद के मौके पर इस खास अंदाज में करें अपने दोस्तों को विश

संबंधित समाचार