बहराइच: तार से टकराकर गिरा ड्रोन, बाल-बाल बचा सीओ का चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ईद की सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी की देखरेख में ड्रोन उड़ाया गया। लेकिन बिजली के तार से टकरा कर ड्रोन नीचे गिर गया साथ ही तार भी टूट गया। जिससे पुलिस क्षेत्राधिकारी का चालक बाल-बाल बच गया। जनपद बहराइच काफी संवेदनशील है। इसको देखते हुए पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा …

बहराइच। ईद की सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी की देखरेख में ड्रोन उड़ाया गया। लेकिन बिजली के तार से टकरा कर ड्रोन नीचे गिर गया साथ ही तार भी टूट गया। जिससे पुलिस क्षेत्राधिकारी का चालक बाल-बाल बच गया। जनपद बहराइच काफी संवेदनशील है।

इसको देखते हुए पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। ईद पर्व को देखते हुए सोमवार को शहर के घंटाघर चौकी से सोमवार को ड्रोन उड़ाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में जैसे ही ड्रोन उड़ाया गया।

वैसे ही ड्रोन बिजली के तार से टकराकर नीचे जमीन पर गिर गया। साथ ही बिजली का तार भी टूट गया। बिजली का तार टूटने से पुलिस उपाधीक्षक के चालक को करंट महसूस हुआ। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ड्रोन को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में ईद को लेकर बाजार में लगी लोगों की भीड़, दुकानदारों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार